खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। मंगलवार को केदारनाथ की पहाड़ी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें छह लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टरों की प्लाइंग भी रोकी गई। जबकि रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे एक हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। हेलीकाप्टर में छह लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। घटना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस के साथ ही अन्य रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अभी अधिकारिक सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!