खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी के भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है और भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और रुद्रप्रयाग जनपद के जिला सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने कहा कि राजेंद्र सिंह भंडारी के भाजपा में शामिल होने से उनके हजारों समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से जनकल्याणकारी योजनाओं का सृजन हुआ और धरातल पर सभी कल्याणकारी योजनाएं दिखाई देने लगी साथ ही प्रदेश में भी विकास को गति मिली है। ऐसे में तमाम पार्टियों के लोग भाजपा में आस्था दिखा कर उसमें शामिल हो रहे है।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा, दशोली के मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल,  पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, उमेश भट्ट, उपेंद्र सिंह भंडारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, चंद्रकला खंडुरी, चंद्रकला तिवारी, विनोद कनवासी आदि कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह भंडारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!