खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गोपीनाथ संगीतशाला की ओर से शनिवार की देर सांय को गंगा त्रयोदशी के शुभ अवसर पर गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई।

गोपीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में सरस्वती वंदना, भजन, जागर, मांगल गीत, शिवतांडव सहित अनेक शिव श्रोतों का गान किया गया। भजन संध्या की प्रस्तुतियों से पूर्व शिवांगी लखेड़ा  की ओर से गोपीनाथ रुद्रनाथ मंदिर समिति तथा बमबम भोला परिवार का प्रांगण व्यवस्था धन्यवाद किया गया। संगीतशाला के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संगीत में आयु की कोई सीमा नहीं है फल स्वरुप संस्थान में छह वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष की आयु तक के सदस्य वर्तमान में जुड़े हैं। क्रार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों में मेहुल, इशानी, मन्नत, अवनी, हार्दिक, पार्थ, कार्तिक, अंश, तविश, रमन, साक्षी, सुधांशु, बबीता, करीना, रोबिन, अमित, देवेश, पुरुषार्थ, संगीत शाला प्रबंधक राजदीप लखेड़ा, संचालिका शिवांगी लखेड़ा आदि ने प्रतिभाग किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *