खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के सिनाऊ  तल्ला-पल्ला में 30 साल बाद बगडवाल नृत्य का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सोमवार को हुआ। तीस बाद आयोजित  इस देव कार्य में प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव लौटे है। जिससे गांव में काफी रौनक नजर आ रही है।

तीस साल बाद आयोजित इस ऐतिहासिक देव कार्यक्रम को लेकर सिनाऊ ग्राम सभा सहित क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बग्डवाल नृत्य के शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य पुजारी शिव प्रसाद खाली ने पंचाग और अग्नि पूजन किया गया। बगडवाल नृत्य के लिए ढोल वादक दिनेश दास और मधु दास को फलासी गांव (रूद्रप्रयाग) से बुलाया गया है। बगडवाल नृत्य का आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। इस मौके पर भाजपा नेता आनंद सिंह, बगडवाल नृत्य के अध्यक्ष विनोद खाली, हरीश रावत, मदन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, ईश्वर सिंह रावत, भागवत सिंह रावत, परमवीर सिंह रावत, सुखदेव सिंह रावत, खुसाल सिंह रावत, प्रवीन रावत आदि मौजूद थे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *