खबर को सुनें

टिहरी नरेश मनुजयेंद्र शाह ने की कपाट खुलने की घोषणा

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल)। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रातः 6.15 बजे खुलेंगे। तेल कलश (गाडू घड़ा) यात्रा  मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी।

वसंत पंचमी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में  कपाट खुलने की तिथि तय हुई। टिहरी राजनरेश मनुजयेंद्र शाह ने पंचाग गणना के पश्चात श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस साल भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः सवा छह बजे खुलेंगे। इसके साथ ही गाडू घडा यात्रा भी सात अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगी।

बताते चलें कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम के लिए टिहरी राजमहल की ओर से शुक्रवार को प्रातः साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था।  दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि-विधान से  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का  निर्धारण किया। इसके बाद राजनरेश ने कपाट खुलने की तिथि घोषित की।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल  अमरनाथ नंबूदरी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, देवीप्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी डा विनीत पोस्ती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष  आशुतोष डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल व भाष्कर डिमरी, विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट, विश्वनाथ, राजगुरु माधव नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल हरीश डिमरी, पीतांबर मोल्फा, दिनेश डिमरी, हेमंत डिमरी, सुधीर डिमरी, मुकेश डिमरी, सुभाष डिमरी, संदीप डिमरी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!