खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे शनिवार की सुबह छह बजे के आसपास छिनका के पास पहाड़ी से मलवा और भारी बोल्डर आने से अवरूद्ध हो गया था। जिससे एनएच की ओर से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दस बजे के आसपास खोल दिया गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। साथ यहां फंसे यात्रा वाहनों को भी उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवा दिया गया है।

शनिवार की सुबह छिनका में एक बार फिर से हाइवे अवरूद्ध हो गया था। बता दें कि गुरूवार को भी यहां पर हाइवे पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया था। जिससे शुक्रवार की तड़के खोला गया। शनिवार को एक बार फिर से यहां पर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलवा आने से हाइवे अवरूद्ध हो गया था। जिसे एनएच की ओर से खोल दिया गया है। पुलिस के वर्चुअल थाना से मिली जानकारी के अनुसार छिनका में अवरूद्ध हाइवे को खोल दिया गया है और वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!