खबर को सुनें

कोटद्वार। मंगलवार को ग्वाल गढ़ के समीप महिलाओं के समूह पर अचानक ही एक जंगली हाथी ने आक्रमण कर दिया। हमले में एक महिला लक्ष्मी चौधरी (पत्नी सुनील चौधरी) उम्र 48 वर्ष निवासी ध्रुवपुर की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई। घायल महिलाओं में सुनीता जखवाल 40 वर्ष, अनिता देवी 42 वर्ष और सुमन 37 वर्ष को तत्काल चिकित्सा के लिए चंद्र मोहन नेगी बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी भूषण ने घायलों का हाल-चाल जाना एवं डॉक्टरों को सावधानी से इलाज करने के लिए निर्देशित किया। साथ हीं मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *