खबर को सुनें

हल्द्वानी (नैनीताल)। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की ओर से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की गुहार लगाई है। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू तथा सदस्य खुशी नागर के नेतृत्व में निर्दोष पुरुषों को संरक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

संस्था अध्यक्ष साहू, मीना जोशी ने कहा कि कतिपय मामलों में देखा गया है कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है जो बहुत ही चिंता का विषय है। कहा कि कई बार पुरुष स्वयं को निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है किंतु उनको माना नहीं जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है। ऐसे झूठे केसों से समझौते के आधार मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है। इस तरह से कुछ लोगों इसे अपना व्यापार बना लिया है। इस पर रोक लगाए जाने की सख्त आवश्यकता है। ऐसे में यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनता है तो काफी हद तक ऐसे मामलों में रोक लगाई जा सकती है।

इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सुनीता तिवारी, शांति रावत, अलका टंडन, मनीष साहू, धरम पाल, आयुष नागर, पूजा जोशी, नमन तिवारी, धर्मेंद्र साहू, मुकेश साहू, मोनिका आर्या, एकता पाण्डेय, ममता खत्री, सुशील साहू, अरविन्द कुमार, राजेश साहू, महेश साहू, रोहतास प्रजापति, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, अमित कुमार, सुशील राय, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *