खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के महाविद्यालय पोखरी में वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने की।

प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने कहा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभा करना चाहिए इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वार्षिक समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अरमान राज प्रथम, शाहिल द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि छात्रा वर्ग में  प्रीति प्रथम,  शांति दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अरमान प्रथम, मोहित द्वितीय, छात्रा वर्ग में करिश्मा प्रथम,  प्रिया दूसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़  छात्र वर्ग में मोहित प्रथम, प्रियाशू द्वितीय जबकि छात्रा वर्ग में प्रिया प्रथम, नीलम द्वितीय रही। चक्का फेंक छात्र वर्ग में जयदीप बत्र्वाल प्रथम, आयुश द्वितीय ओर छात्रा वर्ग में  प्रीति प्रथ, मानसी दूसरे स्थान  प्राप्त किया 

इस अवसर पर डा. संजीव कुमार जुयाल, डा. नन्द किशोर चमोला, डा. अनिल कुमार, डा. रामानन्द उनियाल, डा. सुनीता मेहता, डा. शशि चैहान, डा. अंशु सिंह, डा. राजेश भट्ट, डा. प्रवीण मैठाणी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!