खबर को सुनें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई साहित्यकार बने संरक्षक, कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की कार्यकरिणी की घोषणा संस्थापक गोविन्द गुप्ता व मुकेश पटेल ने कर दी है जिसमे देश ही नही विदेश से भी कई साहित्यकारों को संरक्षक मंडल में स्थान मिला है। साथ ही उत्तराखंड राज्य से प्रदेश अध्यक्ष महिला साहित्य विभाग गीता मैंदुली को नियुक्त किया गया है गीता मैंदुली विगत कई वर्षों से साहित्य की सेवा कर हिन्दी भाषा को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं संस्था का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से साहित्य की सेवा कर करे साहित्यकारों को मंच देना और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना है । विगत वर्ष 2022 में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद द्वारा देश भर में से 11 प्रतिभाओं को केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे उत्तराखंड से गीता मैंदुली को ये सम्मान मिला था ।

इसी तरह विभिन्न प्रदेशों की इकाइयों व राष्ट्रीय इकाइयों के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों में खुशी की लहर है ,शेष पदाधिकारी भी जल्द ही घोषित कर दिये जाएंगे, परिषद देश भर में विभिन्न शाखाओ के माध्यम से साहित्यिक व सामाजिक कार्यो को सम्पादित करायेगी,।।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!