खबर को सुनें

हीरा देवी की गाय और कमला देवी की भैंस को प्रथम स्थान

देवाल (चमोली)। पशुपालन विभाग की ओर से देवाल विकास खंड के चैड़ गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पशु प्रदर्शनी में हीरा देवी की गाय प्रथम, हेमा देवी की गाय द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि भैंस वर्ग में कमला देवी की भैंस प्रथम एवं मदन सिंह की भैंस द्वितीय स्थान पर रही।

पशु प्रदर्शनी में देवाल के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नितिन बिष्ट नें ग्रामीणों को बकरी पालन योजना, गौ पालन योजना, कुक्कुट योजना, किसान पशुधन क्रेडिट योजना, पशु बीमा योजना सहित पशुपालन के जरिए स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होनें पशुपालको को एफएमडी, लम्फीं बीमारी के साथ दवाईयों की जानकारी भी दी। पशु प्रदर्शनी में डाॅ. नितिन बिष्ट, डॉ. अमित माहेश्वरी, क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी विनोद कुनियाल, ग्राम प्रधान चैड कुंदन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल सिंह उप प्रधान मोतिमा देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!