खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में एक सूत्रीय मांग को लेकर आंगबाडी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन जारी है। संगठन सरकार से 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिये जाने की मांग कर रहा है। मामले में संगठन के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।

बता दें कि चमोली जिले में आठ अक्तूबर से आंगबाडी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से जिला मुख्यालय सहित ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन की जिलाध्यक्ष अभिलाषा किमोठी और ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी का कहना है कि संगठन की ओर से बीते वर्ष से मानदेय 18 हजार प्रतिमाह किये जाने को लेकर मांग की जा रही है। लेकिन वर्तमान सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते संगठन की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सरकार मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती तो संगठन आंदोलन तेज करने को लेकर विचार करेंगा। इस मौके पर सावित्री, सुलोचना, पूनम फरस्वाण, गीता, अंजना, कविता, सतेश्वरी देवी, संगीता, सरस्वती, पुष्पा देवी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By

error: Content is protected !!