खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मूल निवासी संघ चमोली ने वर्तमान समय में विभिन्न विभागों में रिक्त कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति में आरक्षण की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए इसे ठीक किये जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

मूल निवासी संघ चमोली की जिलाध्यक्ष पुष्पा कोहली का कहना है कि विभिन्न विभागों में रिक्त कनिष्ठ अभियंताओं के 776 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई  है लेकिन इसमें अनसूचित जाति के लिए 74 और जनजाति के लिए 26 पदों को आरक्षित किया गया है। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जबकि उत्तराखंड में अनुसूचित जाति कि लिए 19 प्रतिशत और जनजाति के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कम आरक्षण दिया जाना आरक्षित वर्ग के लोगों के साथ अन्याय है। जिसका विरोध किया जाएगा और यदि सरकार ने समय रहते इसमें सुधार नहीं किया तो एक बड़ा जनांदोलन खडा किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!