
No Slide Found In Slider.
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर अवैध रूप से संचालित हो रहे सीतापूर नेत्र चिकित्सालय को बंद करवाने की मांग की है।
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी और योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि एक लंबे समय से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित सीतापूर नेत्र चिकित्सालय बंद हो गया है लेकिन यहां पर अवैध रूप से नेत्र जांच चल रही है। जो कि मेडिकल नियमों के विरूध है। इससे आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर इसकी जांच करते हुए इसे तत्काल बंद करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र राणा, अरविंद नेगी, योगेंद्र बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।
Post Views:
6


