खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड का दूरस्थ गांव सुकी भलगांव के लिए लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन विभाग की लचर व्यवस्था के चलते निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है और पांच माह से कार्य बंद पड़ा है।

स्रंपच रघुवीर सिंह, वर्षा देवी, लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि सुकी भलगांव मोटर मार्ग का कार्य 2022 में शुरू हुआ था विभाग की ओर से 80 से सौ मीटर तक चट्टान कटिंग का कार्य भी किया गया परन्तु विभाग के अनदेखी के कारण सड़क निर्माण पिछले पांच माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में लोगों को पांच किलोमीटरद की पैदल चल कर सड़क मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क न होने से बच्चों को काफी दिखतो का सामना करना पड़ता है साथ ही बुजर्गों, बीमारों के लिए सड़क न होने से मीलो पैदल चल कर उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!