खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धाजंलि सभाऐं आयोजित की गई। जिनमें बिपिन रावत को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में दो मिनट  का मौन रखकर सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने भी अपने कार्यालय में जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, दीवानसिह बिष्ट, मनीष नेगी, ओमप्रकाश नेगी,योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, गोपाल रावतध्पुष्कर सूरीध्जयवीर नेगी, गोविन्द लाल, महेशीदेवी, दर्शन लाल, रोशन खनेडा, बीएल पलेठा आदि मौजूद थे।

इधर भाजपा ने नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक सभा आयोजित हुई। जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित अपनी श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र रावत, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, भागीरथी कुंजवाल, कला पाठक, महावीर सिंह रावत, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी महाविद्यालय गोपेश्वर में सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!