देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथमंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से रविवार को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर  पर  श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण करते हुए गुरू चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन किया गया तथा वक्ताओं ने गुरू की महिमा का वर्णन किया। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर  रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर  राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित  सभी कर्मचारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने गुरू पूजन में भाग लिया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड के निकट  रावल निवास में गुरु पूजन कार्यक्रम  संपन्न हुआ, वहीं श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने आदि गुरु शंकराचार्य जी का स्मरण -पूजन -वंदन किया गया।  इस अवसर पर समन्वयक आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!