खबर को सुनें

देहरादून। एडीजी दूरसंचार अमित सिन्हा ने ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश व उत्तराखण्ड पुलिस के गौरव को बढ़ाया। प्रतियोगिता में 23 राज्यों से कुल 456 भारोत्तोलकों ने प्रतिभाग किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी।

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीती 12 जुलाई से 16 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित हुई ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2023 में प्रदेश पुलिस के एडीजी दूरसंचार व उत्तराखण्ड पुलिस स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने 120 किग्रा भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम वजन (180 स्क्वाट, 95 बेंच प्रेस, 160 डेड लिफ्ट) के साथ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके साथ ही इसी साल 15 अक्टूबर तक मंगोलिया में आयोजित होने वाली विश्व चौंपियनशिप के लिए भी उनका चयन किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!