खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक में नाबालिग से छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित के पिता की लिखित शिकायत पर राजस्व पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

राजस्व पुलिस ने बताया कि ब्लॉक के एक गांव से एक युवक पीड़िता को 23 अक्तूबर को उसके घर से भगाकर ले गया था। जिसके बाद से पीड़िता के परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे। ऐेसें 29 अक्तूबर को नाबालिग के परिजनों ने युवक के घर से नाबालिग को बरामद किया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 29 अक्तूबर को क्षेत्र की पटवारी चैकी में लिखित शिकायत दर्ज की। जिस पर राजस्व पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर ने बताया कि अभियुक्त को पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से पीड़िता के घर पर निवास करता था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *