खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थाना थराली में एक व्यक्ति ने शिकायत शनिवार को एक शिकायत दर्ज की कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से उसकी नाबालिग बहन से मोबाइल पर छेड़खानी कर रहा है। जिस पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार थाना थराली में एक शिकायती पत्र दिया कि किसी अज्ञात ने उसकी नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ की है। जिस सम्बन्ध में थाना थराली में पोक्सो अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। और इसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक हेमलता कुनियाल को सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्रवाई कर अभियोग के सफल निस्तारण करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने पीड़िता की ओर से दिये गए मोबाइल नम्बर से सर्विलांस और मुखबिरी की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सम्ंाावित स्थानों पर दबिश देकर अथक प्रयास से अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की भी खोजबीन की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!