खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को आय-व्यय एवं लेखा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को आय-व्यय विवरण संबंधी प्रशिक्षण देकर आय-व्यय रजिस्टर को अपडेट करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने प्रत्याशियों को निर्धारित प्रारूप में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। सहायक कोषाधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए व्यय की 2 लाख रुपये की सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रत्याशी को आय और व्यय का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान बताए प्रारूप के अनुसार अपने आय-व्यय का विवरण प्रत्याशियों को प्रस्तुत करना होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!