खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अभिनेत्री कंगना रनौत के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने आजादी को भीख में मिली बताया है। उन्होंने अभिनेत्री को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लेकर उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाये जाने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दिलबर सिंह फरस्वाण ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कंगना अपना मानसिंक संतुलन खो बैठी है जो इस तरह का अर्नगल  बयान देकर देश की आजादी के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को नकारते हुए आजादी को भीख में मिलने की बात  कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश को जोड़ने के बजाय उसे तोड़ने का काम कर रहे है। और देशद्रोह का कार्य कर रहे है इन पर देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। ताकि शहीदों के बलिदान को नकारने वालों के उपर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कंगना को दिए गये पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने के साथ ही इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *