खबर को सुनें

हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के एक साल बाद यूपी से हरिद्वार पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकलकर अपने कब्जे में ले लिया। महिला की मौत के सम्बन्ध मेे उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के अनुसार पिछले साल 2021 मेे महिला अपने पति शरीफ हाशमी के साथ जियारत करने वाराणसी के थाना कैंट से कलियर आई थी। यूपी पुलिस के अनुसार यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे यही दफनाकर अपने घर लौट गया था। जब महिला के परिजनों को अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत वाराणसी के थाना कैंट पुलिस मेे की। मामले में पति के खिलाफ 18 मई को यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

जिसके बाद यूपी पुलिस ने कलियर पुलिस के साथ मिलकर महिला के शव को कब्र से निकाला है। बताया जा रहा है कि युवती ने धर्म परिवर्तन कर शरीफ हाशमी से शादी की थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!