खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2023 की तैयारियों को लेकर पहली बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में शनिवार, 23 सितंबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में होगी। उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डे ने बताया कि बैठक में मेले के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग करने के लिए अनुरोध किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *