देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें
  • भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
  • वन और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाने को कहा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दूरस्थ गांव डुमक को सड़क सुविधा से जोड़ने की कवायद तेज करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए वन, राजस्व और पीएमजीएसवाई के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।

शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में चयनित भूमि पर भूस्खलन होने के कारण सड़क के समरेखण में बदलाव किया गया है। नए समरेखण के तहत वन पंचायत और संरक्षित वन क्षेत्र की भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई और वन विभाग के अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जा सके।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल को पूरे प्रकरण की नियमित निगरानी करने और राजस्व, वन विभाग व पीएमजीएसवाई के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रजत सुमन, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट, सैंजी लग्गा बेमरु मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण, उप राजस्व निरीक्षक चंद्रा बुटोला वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!