देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

डीएम गौरव कुमार ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चमोली जिले में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिए जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के लिए अलग-अलग जागरूकता वाहन संचालित किए जा रहे हैं। ये वाहन निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देंगे। इस दौरान लोगों को मशीनों के माध्यम से मतदान करने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया जाएगा। अभियान के तहत मतदाताओं को ईवीएम में वोट डालने की प्रक्रिया समझाने के साथ वीवीपैट मशीन में प्रदर्शित होने वाली पर्ची और उसके माध्यम से अपने मत का सत्यापन करने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया और मशीनों के संचालन को लेकर लोगों के मन में उठने वाली शंकाओं का भी समाधान किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देकर मतदाताओं का विश्वास बढ़ाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग बिना किसी भ्रम और संकोच के अपने मताधिकार का स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर प्रयोग कर सकें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती समेत निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!