खबर को सुनें
  • मृतकों के आश्रितों को दो लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के पीड़ितों और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार ने हादसे में मृतकों के निकटतम आश्रितों और गंभीर रूप से घायलों के लिए अनुग्रह राशि स्वीकृत की है।

हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम आश्रित को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अवर सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी चमोली को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने सहायता राशि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पीड़ितों और उनके परिजनों से आवश्यक दस्तावेज तथा बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है। प्रशासन को लाभार्थियों का आवश्यक विवरण और संबंधित दस्तावेज आधिकारिक एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वीकृत सहायता राशि का जल्द हस्तांतरण किया जा सके।

जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाली इस अतिरिक्त सहायता के लिए आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!