खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर से चारधाम यात्रा ड्यूटी पर चमोली में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह को मूल तैनाती स्थल लौटने से पूर्व सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम और गोविंदघाट क्षेत्र में उनकी जिम्मेदारियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में उनका योगदान सराहनीय रहा। जनपद से स्थानांतरित होकर नई तैनाती पर जा रही उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल को भी चारधाम यात्रा के दौरान श्री बदरीनाथ धाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के जूडो एवं जुजुत्सु पदक विजेता शुभम चैधरी ने पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की। एसपी ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाती हैं तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!