खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। थराली तहसील क्षेत्र में आठ जून को हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली गौरव कुमार के आदेशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह को जांच सौंपी है।

जानकारी के अनुसार 8 जून को बुलेरो वाहन संख्या यूके-11टीए-1996 नारायणबगड़-परखाल-सिलोड़ी मार्ग पर खनीजार बैंड के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के समय वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे में सिलोड़ी गांव निवासी प्रदीप सिंह (38) पुत्र गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया। जहां उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उच्च केंद्र रेफर किया गया था।

जांच अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य, जानकारी या दावा है तो वह दो जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!