खबर को सुनें

 देहरादून।  उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को देहरादून स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक बड़े सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के सैनिकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। इस दौरान कई वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। दल की सदस्यता लेने वालों में यशपाल सिंह नेगी, बलवीर कब्सूडी, राजपाल सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह कंडेरी तथा विक्रम सिंह नेगी प्रमुख रूप से शामिल रहे।  इस अवसर पर दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि दल में ईमानदार, स्वच्छ छवि और कर्मठ लोगों का जुड़ना उत्तराखंड के विकास के लिए शुभ संकेत है।

कार्यक्रम में सुनील कोटनाला, कैलाश देवरानी, सुनील चौहान तथा महिपाल सिंह पुंडीर सहित सैनिक प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देव चंद उत्तराखंडी ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *