खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है।

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने महेंद्र शर्मा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं और पिछले एक दशक से बीकेटीसी के सदस्य भी हैं। कहा कि महेंद्र शर्मा की ओर से देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया जा रहा है। उनका यह दान अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

महेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की सेवा में करेगी।

इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी गिरीश चैहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!