खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस साल  श्री  बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, यातायात तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी समेत सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साफ सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि बीकेटीसी का लक्ष्य हर श्रद्धालु को बदरीनाथ तथा केदारनाथ धामों की यात्रा का दिव्य और भव्य अनुभव प्राप्त करना है। प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों, हकहकूकधारियों के समन्वय से यात्रा को सफल बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!