खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य विभिन्न मांगों के समाधान को मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह नेगी, कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र गौड, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के महामंत्री कुलदीप सिहं सजवाण, भेषज संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा गिरजा प्रसाद कोठियाल, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए इस योजना को पुनः लागू करने की मांग की गई है। कहा गया है कि एसीपी की पूर्व व्यवस्था 10, 16 व 26 फिर से लागू की जानी चाहिए।  गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने पर भी संगठन ने जोर दिया है।  आउटसोर्ससिंग के माध्यम से नियोजित कार्मिकों की सेवा यथावत् रखने, राज्य कर्मियों को भी केन्द्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमन्य करने की मांग भी ज्ञापन में उठाई गई है। इस तरह 18 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की गुहार सीएम से लगाई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!