खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी वर्ष होने वाली नंदादेवी राजजात को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हुए डीएम ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों का निर्माण शुरू करने और प्रस्तावित कार्यों के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। डीएम ने लोनिवि को नंदप्रयाग-नंदानगर, नंदानगर-सुतोल, देवाल-वांण और ग्वालदम-नंदकेसरी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने और नंदानगर में टाइल्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि थराली को वाण में हैलीपेड के विस्तारीकरण को लेकर कार्रवाई तेजी लाने पर जोर दिया। ग्रामीण निर्माण विभाग को सुतोल में हेलीपेड और पार्किंग निर्माण के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।

जल संस्थान और पेयजल निगम को स्वीकृत कार्यों का निर्माण और यात्रा मार्ग के निर्जन पड़ावों में पेयजल की व्यवस्था के लिए वन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। वेदनी तक के प्रस्तावित कार्यों का निर्माण शुरु कराने की बात भी कही। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर विभागीय परिसम्पतियों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारीकरण की कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। यात्रा के निर्जन पड़ावों पर विद्युत व्यवस्था के लिए उरेडा के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, पशु चिकित्साधिकारी डा. अशीम देव समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!