गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत लासी में सोलर लाइट लगाए जाने की मांग को लेकर प्रधान लासी सुभागा कुंवर ने बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रधान सुभागा कुंवर ने कहा है कि मौजूदा समय में गांवों में भालुओं का आंतक फैला हुआ है। उनकी ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव वन क्षेत्र के नजदीक हैं। ऐसे में भालुओं की इन गांवों में पहुंच आसानी से हो रही है। पूर्व में भी गांव के 15 से अधिक मवेशियों को भालू अपना निवाला बना चुका है। गांववासियों और मवेशियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गांव में सोलर लाइट लगाई जानी आवश्यक है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से 50 सोलर लाइट लगाए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों और मवेशियों की सुरक्षा हो सके।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

