पोखरी (चमोली)। पोखरी मेले में रविवार को छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने लोक गीतों से लोगों को मंत्र मुग्ध किया। मेले के दौरान विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई-चंद्रशिला ने दादू अब किलै नि दिख्येंदी डांड्यां मां चौमासा… प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी को वेडू पाको वारमासो… के लिए द्वितीय और आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी को दे द्या बाबा जी कन्या को दान.. प्रस्तुति के लिए तृतीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में टैगोर चिल्ड्रेन एकेडमी ने प्रथम, कांडई-चंद्रशिला ने द्वितीय तथा नखोलियाना ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायकों में लता कोहली, सुमनलता सती, उर्मिला नेगी, हरेंद्र नेगी, प्रदीप कुमार, केएल. टम्टा, कुसुमलता गड़िया व बृजेंद्र कठैत शामिल रहे।
महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। महिला मंगल दल चांड़ी की महिलाओं ने दैणा होया खोली का गणेश…., मजियाणी की महिलाओं ने गिरि गेंदुवा…. तथा कुजासू की महिलाओं ने कै रंग दिखेंदी घुघूती… की प्रस्तुति देकर पहाड़ी गीतों से नई पीढ़ी को रू-ब-रू करया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि विद्यालयी छात्र-छात्राओं व महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां पहाड़ी लोकसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में मेले में भाग लेने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि मेलों से आपसी मिलन और सामाजिक एकता को बल मिलता है। मंच संचालन रेखा पटवाल राणा, उपेंद्र सती, भगीरथ भट्ट व टीपी सती ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, सत्येन्द्र बुटोला, सन्तोष चौधरी, मंदोदरी पंत, महिंदर पंत, मंगल सिंह नेगी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लांक अध्यक्ष ताजबर राणा, रत्ना गौड़, राजकिशोर बासकडी, विछना रौथाण, पूजा चौधरी, संदीप नेगी, प्रेम सिंह चौधरी, गिरीश किमोठी, मदीश कंडारी, संदीप कुमार, हरेंद्र नेगी, विजय सिमल्टी, कमलेश सती, दर्शन आर्य आदि मौजूद रहे।

