खबर को सुनें

गोपेश्वर।  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चमोली द्वारा संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर गोपेश्वर नगर में संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित पथ संचलन में काफी संख्या में स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। शेरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्रीमान दिनेश सेमवाल ने मां भारती के चित्र पर पुष्पार्पण कर शस्त्र पूजा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापन हुई थी। आज 2025 में संघ को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं,जिसे संघ शताब्दी वर्ष रूप में माना रहा है। संघ विजयदशमी को हर वर्ष अपना स्थापना दिवस मानता है , इसी परिपेक्ष में गोपेश्वर के स्वयं सेवकों द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाया गया है।इस शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा बस्ती बस्ती गांव गांव समरसता ,कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य पंच परिवर्तन के कार्य किए जाएंगे तथा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक स्वयं सेवकों को आज ही से लक्ष्य प्राप्ति के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र पाल ने कहा, संघ द्वारा इस शताब्दी वर्ष में जो पांच लक्ष्य लिए गए हैं, वह भारत को परम वैभव के साथ अखंड भारत की परिकल्पना चरितार्थ करेगा जिसमें हम सब की आहुति अनिवार्य है। मातृशक्ति द्वारा जगह जगह पर स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला संघ चालक राजेंद्र प्रसाद, नगर संघ चालक महेंद्र रावत , विभाग प्रचारक मनोज, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह, पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, विभाग सह कार्यवाह कालिका, जिला प्रचारक मिथिलेश,नगर कार्यवाह अनिल नेगी, जिला कार्यवाह विक्रम, आयुश, मंगला, गुरुवेंद्र, अजय, राकेश, लक्ष्मण कठैत आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *