खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज उड़ामांडा में पीटीए का गठन किया गया। इसमें हर्षबर्धन चौहान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

अभिभावक संघ की बैठक में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदी लाल टम्टा को पदने उपाध्यक्ष, प्रियंका रावत को सचिव, दीपक रावत को सह सचिव तथा चंदा देवी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया गया कि विद्यालय का मुख्य भवन न होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन समस्याएं आ रही है। प्रवक्ता ब्रह्मानंद किमोठी ने विद्यालय की 2024-2025 की उपलब्धियां को के सामने रखा। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड में विद्यालय का परीक्षाफल अच्छा रहने पर शिक्षकों का आभार जताया।  विद्यालय में पठन-पाठन के अलावा अन्य शैक्षिक खेल गतिविधियों विद्यालय की छात्रा खुशी ने बैडमिंटन में स्टेट लेवल पर प्रतिभाग किया।  मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय चार छात्र, नेशनल टैलेंट सी में विद्यालय की दो छात्र निकले।  सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों में भी विद्यालय अग्रणीय रहा है।

नव मनोनीत पीटीए अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भरोसा देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विद्यालय की जो भी समस्या है सब मिलकर समाधान उसको हल करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रधान सिनाउ पल्ला तेजपाल निर्मोही ने विद्यालय परिवार को अच्छे शिक्षा परिणाम पर बधाई दी।

बैठक में सिनाऊ पल्ला के प्रधान सन्तोष देवी, सिमखोली के प्रधान ईश्वर सिंह, कांडई खोला की सपना देवी पूर्व प्रमुख विनीता देवी, यशोदा नेगी, आशा नेगी दयाल सिंह गडिया, प्रभात किशोर रावत, प्रियंका रावत, अंजलि, मोती, मीरा रावत, रजनी नेगी, राज किशोर, सतीश कुमार, हरेंद्र चौधरी आदि ने अपने विचार रखे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *