गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी चमोली की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जिला सेवा पखवाडा कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने की। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक बूथों पर होने है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में चंहुमुखी विकास हो रहा है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत की आवाज बुलंद है। समाज के शोषित पीड़ित लोगों तक देश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि सभी मंडलों के प्रत्येक बूथों पर सेवा के कार्यक्रम होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे, रक्तदान, विकास मैराथन दौड़, प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी होंगी, प्रधानमंत्री के जीवनी और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत होने कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि कार्यक्रम की सफल और भव्य होने चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता की समाज में रचनात्मक भूमिका होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्षण खत्री, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक संजय रावत, सह संयोजक डॉ हिमानी वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, सरोज कुंवर, विकासखंड नंदानगर की प्रमुख हेमा नेगी, दशोली की विनीता देवी, समीर मिश्रा, राजेंद्र हटवाल, विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे।

