खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ विकास खंड के ढाक के प्रधान मोहन बजवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर एनटीपीसी तथा एचसीसी कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त हुई फसल तथा जमीन का मुआवजा देने और बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों से कंपनी की सड़क कहर बरपा रही है। सड़क की साइड कटिंग में ग्रामीणों की कृषि भूमि लगातार धंस रही है। इससे फसल तथा भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। मौजूदा समय में ढाई सौ नाली कृषि भूमि फसल समेत क्षति की जद में आ गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा ढाक गांव की 400 नाली कृषि भूमि तथा 750 नाली वन पंचायत की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसके बावजूद मात्र 5 लोगों को ही कंपनी रोजगार दिया है। अन्य गांवों में 50 लोगों को रोजगार आच्छादित किया गया है। उन्होंने गांव के 60 लोगों को रोजगार देने और क्षतिग्रस्त जमीन का फसल समेत मुआवजा देने की मांग उठाई है। कहा कि 15 दिनों के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!