गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय शिक्षक संघ के कार्यबहिष्कार के चलते मासिक परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन की अतिरिक्त जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों के भरोसे आ गई है।
राजकीय शिक्षक संघ की कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन होने से राजकीय शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने से इंकार कर दिया है। स्थिति को भांपते हुए बीईओ दशोली की ओर से मासिक परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्याकंन अतिथि शिक्षकों से करवाने के आदेश जारी कर दिए है।
राजकीय शिक्षक संघ के हडताल पर जाने से एक सप्ताह से स्कूलों में सभी कक्षाओं में पठन पाठन का कार्य भी अतिथि शिक्षक देख रहे है ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सोलियाल ने कहा कि बीते 10 वर्षों से माध्यमिक अतिथि शिक्षक विद्यालयों में पूर्ण मनोयोग से शैक्षणिक कार्य करते आये हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव ड्यूटी, खेल महाकुंभ, बीएलओ ड्यूटी, एमडीएम, विज्ञान गतिविधियां, कौशलम प्रशिक्षण आदि गैर-शैक्षणिक कार्य भी पूरी निष्ठा से करते आ रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार को अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिलए ठोस निर्णय लेंने चाहिए।

