खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। परिवहन विभाग की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज कोठियालसैण में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एआरटीओ अभिषेक भटगांई ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चालते समय हेलमेट आवश्यक रूप से धारण करना चाहिए। उन्होंने कार चलते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवर स्पीड का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि अधिकांशतया देखा गया है कि ओवर स्पीड के कारण ही दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। पहाड़ों में ओवर स्पीड का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। छात्रों को पावर प्वाइंट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियम और सड़कों पर लगे संकेतों के बारें में भी बताया।

इस अवसर पर छात्रों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका उतर पाकर छात्र संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर कालेज के फैकल्टी अरूण नेगी, परिवहन विभाग के वरिष्ठ सहायक असलम अली, कनिष्ठ सहायक अंबिका प्रसाद, सिपाही वैशाली आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!