खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस की ओर से साइबर ठगी के मामले में  ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दी गई। गोपेश्वर के दिनेश सिंह के साथ एक साइबर ठगी की घटना हुई। इस पर दिनेश सिंह ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए एक लिंक पर ओटीपी को साझा किया। इससे उनके खाते से 97 हजार की ठगी हो गई। इस घटना की उन्होंने तत्काल साइबर सेल को सूचना दी। सूचना मिलते ही साइबर सेल ने तत्काल संबंधित बैंक को भुगतानकर्ता कंपनियों से समन्वय स्थापित कर पत्राचार किया। इसके चलते समय रहते की गई इस कार्रवाई के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में 90 हजार रूपये की धनराशि वापस करवा दी गई। पीड़ित दिनेश सिंह ने चमोली पुलिस तथा साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!