खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे 11 वाहनों को सीज कर दिया गया है जबकि 333 वाहनों का चालान कर दो लाख 13 हजार का अर्थदंड वसूला गया है।

कांवड यात्रा पर आए कतिपय युवक की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। कानफोडू शोर और तेज गति से चल रहे कांवड यात्रा पर आए युवाओं से आमजन मानस और राहगिर परेशान है। यात्रा मार्ग पर चल रहे अन्य वाहन और पैदल लोग इनसे डरे सहमे हुए है। यहीं नहीं कांवडिए ट्रकों में लद कर भी यात्रा पर आ रहे है। ऐसे में बड़ी घटना की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस से की जा रही थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों की अवेहलना कर रहे वाहनों की चेकिंग शुरू की है।

वर्चुअल पुलिस के अनुसार बदरीनाथ  राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस और विभिन्न थाना क्षेत्रों में रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, अवैध हूटर, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रविवार तक 333 वाहनों का चालान किया गया है। जिसमें से 11 वाहनों को सीज कर दिया गया है। यातायात नियमों को उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए दो लाख 13 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!