खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत को संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण में 920 पीठासीन अधिकारियों और 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिपाठी ने सभी पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का निराकरण करें जिससे पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षकों की ओर से मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को मतपेटियों को खोलने बंद करने और मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार, जेएस रावत आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!