खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 2599 महिलाओं ने नामांकन कर चुनावी समर में कूदने का संकल्प जताया है। इस तरह जिले में कुल 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं ने खासा उत्साह दिखाया है। इस बार जिला पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिले में सभी पदों के लिए 2599 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

जिला पंचायत की 26 सीटों के लिए 138 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 799, प्रधान ग्राम पंचायत 1660 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 1785 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। ऐसे में सभी पदों के लिए 4382 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।

सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच प्रारंभ हो गई है। 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच चलती रहेगी। इसके बाद 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नाम वापसी के बाद प्रथम चरण के चुनाव के लिए 14 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा जबकि द्वितीय चरण के चुनाव के लिए 18 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएगें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!