खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में जुलाई से सितम्बर तक नदी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में नदी महोत्सव मनाए जाने को  लेकर गुरूवार को बैठक में इस माह से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने जुलाई से सितम्बर तक आयोजित होने वाले नदी महोत्सव के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। जनपद की सभी प्रमुख नदियों के आस-पास स्वच्छता अभियान आयोजित करने के साथ ही लोगों को नदियों के संरक्षण को लेकर जागरुक करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नदी महोत्सव के तहत जनपद की बालखिला, नंदाकिनी और रामगंगा नदियों के प्रवाह क्षेत्र के विद्यालयों और ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम संचालिए किए जाएंगे। इसके तहत नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधियां संचालित होंगी। इसके तहत नदियों के तटों पर पौधरोपण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण रैली, विचार गोष्ठी, प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संवर्द्धन और संरक्षण के प्रति जन सहभागिता को बढ़ाना, पारंपरिक ज्ञान के आधार पर जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और नई पीढ़ी को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जरुरत को बताते हुए सजग और जागरुक करना है।

बैठक में डीडीओ के के पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, सिंचाई के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!