खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के नैल गांव के ग्रामीण इन दिनों भालू  के आंतक से सहमे हुए है। मंगलवार को भालू ने गांव के चार काश्तकारों की गोशाला को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

      नैल गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि गांव में भालू ने उमाशंकर, भीमराज सिंह, कल्याण सिंह और धर्म सिंह की गोशाला को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पूर्व प्रधान संजय रमोला ने कहा कि भालू के आंतक से लोगों घरों से निकाले से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों स्कूलों में अवकाश चल रहा है लेकिन जल्द ही स्कूल खुलने वाले हैं ऐसे में यदि समय रहते भालू के आंतक से निजात नहीं दिलायी जाती है तो बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने वन विभाग से भालू के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। 

     इधर, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा भालू के चार गोशालाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिली है उनका निरक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!