खबर को सुनें

गोपेश्वर।  ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से जून और जुलाई के लिए तहसील दिवस किया गया। रोस्टर के अनुसार माह के प्रत्येक मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 17 जून को चमोली, 24 जून को गैरसैंण, 1 जुलाई को नंदानगर, 8 जुलाई जिलासू, 15 जुलाई को पोखरी, 22 जुलाई को कर्णप्रयाग और 29 जुलाई को आदिबद्री में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!