खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु समय सारणी जारी की गई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पंचायती राज अनुभाग देहरादून के शासनादेशों के क्रम में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों के आरक्षण निर्धारण हेतु समय सारणी प्रसारित की गयी है। समय सारणी के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा 11 जून तक प्रधान पदों की संख्या का विवरण उपलब्ध कराना और 13 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन, 14 व 15 जून को आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 16 एवं 17 जून को जिलाधिकारी द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन करते हुए 19 जून को आरक्षण प्रस्ताव निदेशालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!